उत्तरकाशी

16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई इंडिया माई वोट” के रुप में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी / नोडल अधिकारी स्वीप जय भारत सिंत्रह ने विभिन्न अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली l

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम रविवार को अवकाश होने कारण मतदाता दिवस कल 24 जनवरी को मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई इंडिया, माई वोट” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं ।

स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में वाद-विवाद, परिचर्चा, निबंध, चित्रकला, गीत, नाटक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध मतदाता शपथ अधिकाधिक मतदाताओं को दिलाई जाए l ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के कार्यालयों सहित समस्त राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं को 24 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई जाए। चूंकि 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए आयोग के निर्देशानुसार 24 जनवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के महत्व को दर्शाने वाले आधिकारिक लोगों का उपयोग विभागीय स्टेशनरी, वेबसाइट, फेसबुक, एवं अन्य माध्यमों पर करने के निर्देश भी दिए । कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के फोटोग्राफ्स को #NVD2026 हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अथवा वेबसाइट पर अपलोड करने के भी उन्होंने निर्देश दिये l उन्होंने पौराणिक माघ मेले में वृहद रूप से मतदाताओं को शपथ दिलाने के साथ नवीन मतदाताओं को जोड़ने के लिये ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्लेटफार्म संचालित करने के भी निर्देश जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों को दिये l

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेन्द्र अमोली, डॉ सुरेन्द्र सिंह मेहरा, प्रदीप चमोली, डॉ शंभू प्रसाद नौटियाल, घनश्याम, गणेश अवस्थी आदि उपस्थित रहने के साथ अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button