शामली
प्रेम विवाह के विरोध मे चार साल बाद ऐलानिया कत्ल की धमकी का आरोप,
शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। टोडा में लव मैरिज होने के चार साल बाद लडकी के भाईयों द्वारा ऐलानिया कत्ल करने की धमकी का आरोप लगा है। लडके की मॉ का आरोप है कि लडकी का भाई घर मे आया और कनपटी पर तमंचा लगाकर घर को खंगाला और गुंडो के साथ परिवार के कत्ल की धमकी दी। पीडित परिवार ने सीसीटीवी विडियों भी जारी किया है। आरेाप है कि शिकायत के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस कुछ नही कर सकी।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव टोडा निवासी मुकेश देवी के एक बेटे आकाश कुमार ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनो पक्षो मे तनातनी शुरू हो गई। शादी के चार साल बाद दोनेा पक्ष एक साथ बैठे और पुराने विवादो को दूर कर आपसी सहमति बनी। जिसके बाद विवाहित युवती को मायके भेज दिया गया। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगो ने केस दर्ज करा दिया।बीते शनिवार की रात्रि मे युवती का भाई अपने अन्य साथियो के संग मुकेश देवी के घर मे घूसा और आरोप है कि तमंचे से आतंकित करते हुये घर की तलाशी ली ताकि मुकेश देवी के बेटे मिले। जिसके बाद आरोपी ने पूरे परिवार के ऐलानिया कत्ल की भी धमकी दी। पीडिता अपने बेटो के संग पुलिस चौकी पहुॅची और सुरक्षा की मांग करते हुये पुलिस को शिकायती पत्र दिया। तीन दिन बीतने के बाद भी पीडिता की सुनवाई नही हो सकी। पीडिता एसपी शामली से मिली और कार्यवाही की मांग की गई। वही पीडिता ने बताया कि घटना का सीसीटीवी विडियों भी उनके पास है। घटना के सम्बंध मे चौकी प्रभारी चौसाना खूब सिंह का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेशानुसार कार्यवाही की जायेगी।


