बोकारो

पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र में संचालित जगदम्बा कोल फैक्ट्री की मालकिन की कार में अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग।

बोकारो एसपी ने की घटनास्थल की जांच. अवैध कोयला तस्करी से जुड़े हैं वारदात के तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिलपिलो गांव में बुधवार की देर रात जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिवकुमारी और उनके पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार की कार पर अज्ञात हमलावारों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में मां-बेटा बाल-बाल बच गए. हालांकि गोली चलने की आवाज सुन कर महिला कार में ही बेहोश हो गई. घटना का कारण अवैध कोयला कारोबार में बर्चस्व को लेकर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग निवासी 55 वर्षीय महिला शिवकुमारी अपने पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार के साथ बुधवार रात लगभग 11.50 बजे पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामहरिया जगदंबा कोल फैक्ट्री से कार संख्या JH09 AT 7328 से निकलकर कटहरडीह की और जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार पिलपिलो गांव समीप पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कार को रोकने का इशारा किया. डॉक्टर शिवम द्वारा कार नहीं रोकने पर हमलावरों ने कार पर फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गई दो गोलियां कार के पिछले हिस्से में लगीं, जो आर-पार हो गईं। सौभाग्यवश, कार में सवार मां और बेटा सुरक्षित बच गए. वही घटना से आहत बुजुर्ग महिला शिवकुमारी बेहोश हो गई जिसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया और पुलिस को घटना की सुचना दिया गया. बेहोशी के हालत में भर्ती महिला को प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने रात्रि में ही रांची अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह एवं डीएसपी वशिष्ट नारायण सिंह गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जांच हेतु हमहरिया गांव स्थित जगदम्बा कोळ फैक्ट्री एवं घटना स्थल पिलपिलो पहुंचे तथा मामले की जांच किए साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने हेतु पेंक – नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दे मां जगदम्बा कोल फैक्टी पूर्व में धनबाद के एक कोयला व्यवसाई चलता था जिसमें अवैध कोयला तस्करी होने की शिकायत जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने वरीय पुलिस अधिकारी से किए थे. शिकायत मिलने के बाद जगदम्बा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी ने फैक्ट्री को एक माह पूर्व खाली करवा दिया था जिस कारण यह विवाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button