पाकुड़
गणतंत्र दिवस पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में नालसा डॉन योजना के तहत छात्राओं का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में नालसा की डॉन योजना अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने सम्मानित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की।



