पाकुड़

77वें गणतंत्र दिवस पर पंचायतों में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Grand flag hoisting ceremony took place in the Panchayats on the 77th Republic Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में विभिन्न पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस क्रम में झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत तथा किस्मत कदमसार पंचायत में पंचायत मुखियाओं द्वारा विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत में मुखिया मो० अबू ताहिर ने निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं किस्मत कदमसार पंचायत में पंचायत मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा ने समयावधि के भीतर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा पंचायत परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर एमडी अबू ताहिर, अख्तरुल शेख, आसिकुल शेख, मानारुल हक, मंजारुल शेख, बिदू शेख एवं मोनिरुल शेख सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे गणतंत्र दिवस की गरिमा और महत्व और भी बढ़ गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button