बोकारो थर्मल फल बाज़ार में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
योधन नायक ने किया ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित फल बाज़ार परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह तेली साहू समाज संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योधन नायक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कार्मल स्कूल की शिक्षिका मेरी खालको ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान और गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर अजय गुप्ता, चंदन सोनकर, मकसूदन साव, ननकू सोनकर, चंद्रदीप साव, हीरालाल सोनकर, मोहम्मद आमिर खान, सरजीत राम, शैलेश कुमार, बृजमोहन साव, रॉकी साव, प्रेम कुमार, त्रिभुवन साव, भोला साव, भूपेन कुमार, सुनील सोनकर, सीताराम गुप्ता, मुन्ना सोनकर सहित समाजसेवी मो. इश्तियाक अहमद एवं अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।



