77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने मोहा सबका ध्यान
Children's cultural program on the 77th Republic Day captivated everyone's attention.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को पाकुड़ के रविन्द्र भवन (टाउन हॉल) में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा टाउन हॉल परिसर गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पाकुड़ के जाने-माने खिलाड़ी अम्लान कुसुम सिन्हा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।



