Uncategorized
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिट्टीपाड़ा में साइकिल रैली, लोकतंत्र सशक्त करने का संकल्प
Cycle rally in Littipada on National Voters' Day, pledge to strengthen democracy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय से लिट्टीपाड़ा चौक तक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। नारों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


