पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

Flag hoisting at Congress office in Pakur on Republic Day, pledge taken to protect the Constitution

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, 26 जनवरी 2026। भारतीय लोकतंत्र के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया, जबकि जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन द्वारा इंदिरा गांधी चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान के निर्माताओं के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। साथ ही उनके आदर्शों, मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान की मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से संघर्ष किया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button