पाकुड़

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ ध्वजारोहण

Flag hoisting took place at the Zila Parishad premises on the 77th Republic Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला परिषद कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीतों की धुन गूंज उठी और सभी उपस्थित नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में डीसी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि, सीजेएम पाकुड़, द्विवेदी समेत जिले के अन्य अधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला परिषद सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम, उपाध्यक्ष हाजी समाद अली, पीटर मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलेहुद्दीन शेख और सोनू आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारियों और नागरिकों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यबोध को दोहराया, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम संवैधानिक मूल्यों को याद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button