बरेली

राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा बरेली में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने गांव में गणतंत्र दिवस से संबंधित एक तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें अपने अमर शहीदों को याद करते हुए नारे लगाए गए तथा ग्रामीण वासियों को गणतंत्र दिवस का संदेश दिया तत्पश्चात विद्यालय में प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा छात्रों को गणतंत्र दिवस की जानकारी एवं अपने अमर शहीदों से संबंधित प्रेरक प्रसंग बताए गए  । छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र  छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान मुन्ने बख्श जी के हाथों से मोमेंटो देकर सम्मानित कराया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button