भरत पुर

गांव बल्लभगढ़ में जलदाय विभाग की जल सप्लाई नहीं होने से छाया पेयजल संकट

महिला पुरुषों ने पानी की के लिए किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। भुसावर उपखंड के गांव बल्लभगढ़ में पिछले 8 दिन से जलदाय विभाग की ओर से पेयजल की जल सप्लाई नहीं होने के कारण गांव बल्लभगढ़ में भारी पेयजल संकट के समाधान के लिए ग्रामीण महिला पुरुषों ने शनिवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी कर जमकर पानी के लिए विरोध कर प्रदर्शन किया।गांव बल्लभगढ़ निवासी प्रकाश पटवा, यदुवेन्द्र बंसल,पिंटू जोशी ने बताया कि भुसावर उपखंड के गांव बल्लभगढ़ में जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले 8 दिन से लगातार पेयजल की सप्लाई नहीं होने से सर्दी के दिनों में भारी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण जन परेशान हो रहे है।उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की ओर से पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण जनों को दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जलदाय विभाग के अधिकारियों की ओर से पानी की सप्लाई नहीं होने पर बल्लभगढ़ में महिला पुरुषों की ओर से जलदाय विभाग के खिलाफ हाथों में खाली बर्तन लेकर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया गया ।गांव बल्लभगढ़ में पानी की
सप्लाई पिछले 8 दिनों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई के बारे में जब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र सैनी से जब बात कि तो उन्होंने कई बार कॉल करने पर कॉल अटेंड नहीं किया।बल्लभगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि जब सहायक अभियंता शैलेंद्र सैनी से बात करते है तो ग्रामीणों का कॉल नहीं उठाया जाता है।शैलेंद्र सैनी द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समस्याओं का शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बोर की केबिल चोरी होने के बाद भी केबिल आज तक नहीं लगाई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button