खैरथल

सरकारी बैंको की हड़ताल :लोग रहे परेशान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : खैरथल मे बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर मंगलवार को स्पष्ट रूप से देखा गया। सभी सरकारी बैंको की शाखा पूरे दिन बंद रही, जिससे सामान्य बैंकिंग कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही बैंक के सामने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों देखें गये, कई महिलाएं अपनी पेंशन, जनधन खातों से पैसे निकालने और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज से पहुंची थीं। बैंक बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
सामाजिक पेंशन लेने आई दो बुजुर्ग महिलाओ ने बताया कि उन्हें बैंक बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि बैंक बंद होने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर मजदूरी करने वाले लोग, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और पेंशनभोगी विशेष रूप से परेशान हैं। आज बरसात और ठण्ड होने से भी लोग परेशान रहे
एक बैक मित्र ने बताया बुजुर्ग लोगो के फिंगर प्रिंट ना आने से बैक कियोस्क से भी ये लेनदेन नहीं कर पाते इनको बैक ही जाना पड़ता है लोगों की परेशानी को सरकार को समय रहते कदम उठाने चाहिए। लगातार बैंक छूट्टी से बैक खाताधारियों को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button