शामली

इस्माईल मिर्जा ने हैदराबाद में लहराया परचम

आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद स्थित एसएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रेश सूर्या क्लासिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कस्बे के होनहार युवा ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
एक दिवसीय सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी 19 वर्षीय इस्माईल मिर्जा ने 90 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया, जिसमें देश और विभिन्न राज्यों से कई मजबूत आर्म रेसलर्स ने प्रतिभाग किया।इस्माईल की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके पिता परवेज मिर्जा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका बेटा लंबे समय से आर्म रेसलिंग के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे परिवार और टीम के लिए गर्व का विषय है और इस्माईल ने साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और जुनून से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि यह चैंपियनशिप 24 और 25 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न वेट कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मंगलवार को गोल्ड मेडल जीतकर नगर लौटने पर इस्माईल मिर्जा का कांधला में जोरदार स्वागत किया गया, जहां दर्जनों खेल प्रेमियों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी।
इस्माईल की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि शामली जनपद के युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button