पाकुड़

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फाइनल फुटबॉल मैच का किया उद्घाटन

JMM Central Committee member Upasana Marandi inaugurated the final football match.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। झारखंड। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जे. एस. सी. क्लब, डेम दुर्गापुर के तत्वाधान में दुर्गापुर मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न हुआ। फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को उछाल कर खेल का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष और सदस्यों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मदद करता है। फाइनल मुकाबला एफसी शैतानगढ़ और बुरु उदलबनी के बीच खेला गया, जिसमें एफसी शैतानगढ़ ने बुरु उदलबनी को 1-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम एफसी शैतानगढ़ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये और शील्ड प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय स्थान पर रही बुरु उदलबनी को 8,000 रुपये और शील्ड दी गई। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 2-2 हजार रुपये और शील्ड दी गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मैनेजर हेमब्रोम, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, मुसुच मुखिया, लक्ष्मण भगत, खुदू भगत, सुरज रविदास, क्लब के अध्यक्ष निर्मल सोरेन और सचिव बर्नाड हेमब्रोम सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button