पाकुड़

विधायक पहुंचे फुटबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता के समापन में

MLA reached the closing ceremony of football and wrestling competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड के लागडुम पंचायत के लागडुम गांव में सिद्धू कान्हू युवा खेल एम एल सी क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। उनके साथ झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, देबीलाल हंसदाक, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जीप अध्यक्ष जुली हेमब्रम, मुखिया बिमला बास्की, और झामुमो वरिष्ठ नेता शिवधन हेमब्रम भी मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। फुटबॉल फाइनल मुकाबला तेलियापोखर और कोयला मोड़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कोयला मोड़ की टीम विजेता रही। विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी और उपविजेता को छोटा खस्सी देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल सानू यादव (महादेवगंज, साहेबगंज) और सजीव यादव (कबूतरखोपी, साहेबगंज) के बीच हुआ, जिसमें सानू यादव विजेता बने। मुख्य अतिथि प्रो. स्टीफन मरांडी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में फुटबॉल और कुश्ती बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने और राज्य एवं देश का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि लगातार मेहनत और बेहतर खेल प्रदर्शन करना चाहिए। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया। मौके पर मुखिया पति शिबलाल टुडू, कुबराज मरांडी सहित समिति के अन्य सदस्य और सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button