
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षैत्र के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों के संस्थाध्यक्षों ने झंडारोहण किया। गुरू गोविंद सिंह जू0हा0 में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना व चौयरमैन नवाब सिंह ने ध्वाजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।
चौसाना के गुरू गोविंद सिंह जू0हाई0 में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक नवाब सिंह,गुरू समिति के प्रधान गुरूबाज सिंह,प्रधानाध्यापक व मुख्यातिथि थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। शैक्षेणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
खोडसमा ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में सुभाष कुमार ने प्राथमिक विद्यालय खोडसमा में ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। ज्योति बां फूले इंटर कालेज चौसाना मे प्रबंधक कवंरपाल सैनीे ने ध्वाजारोहण किया। एसडीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक योगेश गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वहीं स्कॉलर प्राइड वर्ल्ड स्कूल कमालपुर में प्रबंधक जगमेहर सिंह निर्वाल ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी स्कूलो-कॉलेजो में देशभक्ति के कार्यक्रमों की धूम रही और सोशल मीडिया पर भी स्कूली कार्यक्रम प्रसारित होते रहे।इस दौरान अग्रसैन पब्लिक स्कूल में कनिका-अनिका,मुस्कान,मयंक,कार् तिक,राज,अनिकेत, आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी।


