शामली

महिला ने जेठ पर लगाया पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपने ही परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है, जिसका फायदा उठाकर उसके जेठ ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, दिल्ली में स्थित पीड़िता के प्लॉट पर भी जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उसके पति की हत्या करने की फिराक में है, जिससे वह और उसका परिवार भय के साए में जीने को मजबूर हैं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है और जब भी वह अपने घर में प्रवेश करने का प्रयास करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button