शामली

चौसाना में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपीत के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
चौसाना में, मंगलवार सुबह उपनिरीक्षक संदीप कुमार पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पठानपुरा से नया कुण्डा जाने वाले खड़ंजे के चौराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर तेज कदमों से चकरोड की ओर बढ़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाकिर पुत्र जिन्दा निवासी गढ़ी हसनपुर, बताया। तलाशी लेने पर उसके लोअर से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। मौके पर सार्वजनिक गवाह जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपीत के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button