बेतुल
बैतूल में बजरंग दल का महासंकल्प — त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल जिला केंद्र पर रविवार, 28 जनवरी 2026 को बजरंग दल द्वारा सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिशूल दीक्षा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
शिवाजी ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहाँ सैकड़ों युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। इसके पश्चात शिवाजी ऑडिटोरियम से भव्य शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री।
यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन जी प्रजापत का गरिमामय आगमन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस आयोजन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा हेतु हिंदू युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया गया।
संदेश साफ था — अब नहीं रुकेंगे, अब जागेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक बजरंगदल किशन जी प्रजापत,छेत्र संयोजक बजरंगदल विश्वर्धन जी भट्ट,प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्रसिंह जी प्रांत संयोजक बजरंगदल अवधेश जी तिवारी तिवारी ,प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे,जिला अध्यक्ष जयदीप जी रूनवाल,प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल,कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक चंचल राजपूत ने किया प्रस्तावना कृष्णकांत गावंडे ने रखी,कार्यक्रम में त्रिशूल दीक्षा में राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी जी ने,छेत्र संयोजक विश्ववर्धन ने युवाओं को अधिक से अधिक बजरंगदल से जुड़ने का आव्हान किया ,मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक बजरंगदल किशन जी प्रजापत ने हमारे पूर्वजों के पराक्रम का इतिहास बताया ,त्रिशूल दीक्षा का महत्व बताते हुए लव जिहाद , लैंड जिहाद, धर्मांतरण को रोकने एवं गौमाता की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने का आव्हान किया एवं हिंदुओं की एकत्रित होने का आव्हान किया ।




