गोड्डा

सभी कोषांग निर्वाचन दायित्वों का शत-प्रतिशत करें निर्वहन सुनिश्चित : अंजली 

 नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
– निर्वाचन दायित्वों का शत – प्रतिशत करें निर्वहन सुनिश्चित
– निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः करें अनुपालन
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव द्वारा नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 चुनाव के सफल संचालन को लेकर विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नाम निर्देशन, जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतदान एवं मतगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी कोषांगों को निर्वाचन से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का सही, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन कार्यों की रूपरेखा साझा करने और दायित्वों का स्पष्ट बंटवारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही सभी कोषांगों को पूरी तरह सक्रिय मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला नजारत उपसमाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु, जिला परिवहन पदाधिकारी, कंचन कुमारी भुदोलिया, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button