बरहरवा में कांग्रेस कार्यालय में BLA संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
BLA dialogue program successfully concluded at Congress office in Barharwa

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
(साहेबगंज)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय, श्रीकुंड में दिनांक 28 जनवरी 2026 को BLA (Booth Level Agent) संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने की। इस अवसर पर सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड स्तर के BLA पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। BLA की भूमिका पर विस्तृत चर्चा संवाद कार्यक्रम में बूथ स्तर पर BLA की संगठनात्मक और निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश से नियुक्त जिला मास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान ने बताया कि BLA का मुख्य कार्य मतदाता सूची की निगरानी करना, नए मतदाताओं का नाम जोड़वाना, त्रुटियों का सुधार कराना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाना तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अद्यतन रखने में सहयोग करना है। वहीं जिला मास्टर ट्रेनर हीरालाल साहा ने कहा कि BLA का दायित्व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाना है। पेसा एक्ट और मनरेगा पर जानकारी कार्यक्रम में हाल ही में झारखंड में लागू पेसा एक्ट (PESA Act) के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ग्राम सभा को अधिक अधिकार प्राप्त होने और स्थानीय विकास में जनता की भागीदारी पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मनरेगा योजना के उद्देश्यों और ग्रामीण रोजगार सृजन में इसके महत्व पर भी जानकारी दी गई। बरकत खान ने कहा कि “BLA संगठन की रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त बनेगी। पेसा एक्ट और ग्रामीण रोजगार योजनाएं कांग्रेस की जनहितकारी सोच का प्रमाण हैं। सभी कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करना, मतदाता सूची कार्य को प्रभावी बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मोफ़कर हुसैन, हजरत अली, रबीउल इस्लाम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, मो काजोल, अब्दुल जब्बार, शब्बीर आलम, शमीम अख्तर, तमीजुद्दीन शेख, अतीक अहमद, जमीरुल इस्लाम, रंजीत भंडारी, गणेश सहा, मैमूल शेख, बेनाम शेख, तकरीज आलम, विकास सहा, महबूब आलम, मास्कुर आलम, बैदूल आलम, दिल अफरोज सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



