मथुरा

मोबाइल में संत प्रेमानंद की तस्वीर देख चोर का ह्रदय में हुआ परिवर्तन, लौैटाया फोन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी करने वाले चोर को मोबाइल में संत प्रेमानंद महाराज का फोटो देखा तो उसका हृदय परिवर्तन हो गया। कार से मोबाइल चोरी करने के बाद जब संत की तस्वीर देखी तो वह उस मोबाइल की रक्षा करने लगा और कुछ घंटों बाद श्रद्धालु को वापस दे दिया। यह वाकया एक श्रद्धालु ने संत प्रेमानंद को एकांतिक वार्ता के दौरान सुनाया, जिसे सुन संत जोर से हंसे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर के रमणरेती स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलि कुंज में एक भक्त ने संत को उनके साथ हाल ही में हुआ चोरी का एक अचरज भरा वाकया सुनाया। इसे सुन संत प्रेमानंद जोर से हंसे और बोले यह भगवान का खेल है। भक्त ने बताया कि एक दिन पहले उनकी कार से एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। जब मोबाइल में संत प्रेमानंद महाराज की फोटो लगी देखी तो उसका हृदय परिवर्तन हो गया और वह मोबाइल चोरी कर भागने के बजाय घंटों कार सवार श्रद्धालु का इंतजार करता रहा। इसके बाद चोर ने कीमती मोबाइल वापस किया और कहा कि वह संत प्रेमानंद के शिष्य हैं, इसलिए मोबाइल लौटा रहा हूं। बताया कि फोन की डिस्प्ले पर संत प्रेमानंद की फोटो देख उसका हृदय परिवर्तन हो गया। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए कहा कि इसमें हमारा कुछ भी नहीं। भगवान इस तरह की लीला कर भक्त को देखते हैं कि यह परिपक्व हुआ या फिर बज रहा है। यह ठाकुरजी का प्रभाव है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button