खैरथल

बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने नये खाता नंबर किये जारी पेशनर्स की रूकी पेंशन

बैक विरण अपडेट करना जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 5781 पेंशन लाभार्थियों की पेंशन राशि बैंक खाता विवरण अद्यतन न होने के कारण अस्थायी रूप से रुकी हुई है। यह स्थिति मुख्य रूप से बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (BRGB) एवं अन्य बैंकों द्वारा नये खाता नंबर जारी किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है, जिनका विवरण अभी तक जनआधार एवं पेंशन पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है।
समस्त संबंधित पेंशन लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे अपने संबंधित बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/अन्य बैंक शाखा से संपर्क कर नया खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड प्राप्त करें तथा यह विवरण अपने पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी/विकास अधिकारी) के कार्यालय में जाकर पेंशन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं।
बैंक विवरण अपडेट होते ही पेंशन राशि का भुगतान विभाग द्वारा नियमानुसार समय पर किया जाएगा। पेंशनर्स से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button