
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने मातौर रोड़ स्थित वार्ड सख्यां 16 और 18 में पेयजल और सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्वयं खड़े रहकर घीसा राम मार्ग पर पेयजल व्यवस्था को सुचारू कराया और मातोर रोड पर कचरे के ढे़र देख नाराजगी प्रगट करते हुए परिषद को अवगत कराया ओर स्वयं खड़े होकर शाम तक कचरा सफाई करवा उठवा दिया
मण्डल अध्यक्ष के कदम की प्रशंसा करते हुए परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, अमित शर्मा, मुरारी लाल शर्मा ने कहा हर जनप्रतिनिधि इस तरह से स्वयं संज्ञान ले तो शहर के पेयजल और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जा सकती है
शर्मा ने नगरपरिषद जेईएन मोतीलाल वर्मा से यूको बैंक मातोर रोड़ पर बड़े कचरा पात्र लगाने और पुरानी मण्डी दांतला में कचरा टेपर से कचरा संग्रह की व्यवस्था करने को कहा लोगो ने शर्मा के प्रयास पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी अन्य समस्याओं से अवगत कराया।


