शामली

देशराज शर्मा ने यूसीजी के विरोध में छोड़ी पार्टी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली।  ब्राह्मण सभा की एक बैठक गुरूवार को हीरालाल मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन ओमपाल शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में  यूजीसी कानून के विरोध पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यूजीसी कानून के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए सर्वसम्मति से 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे का समय निर्धारित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए देशराज शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1990 से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा द्वारा लिया गया निर्णय समाज के हित में नहीं है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। बैठक में सोनू शर्मा, नकली सिंह शर्मा, मोंटी, विकास, गोवर्धन, परवीन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button