शामली

रासेयो स्वयं सेवको द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय एवं तृतीय इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की मुख्य थीम नशा मुक्ति अभियान रही।
शिविर का शुभारंभ प्रातः प्राचार्य प्रो. लोकेश मालिक ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों से सामाजिक अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में एनएसएस द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह एवं गायत्री त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। द्वितीय सत्र में द्वितीय इकाई द्वारा चयनित ग्राम टिटौली तथा तृतीय इकाई द्वारा चयनित ग्राम मुंडेट खुर्द में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, पोस्टर प्रदर्शनी एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों एवं उपस्थित लोगों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो. आरपी सिंह, श्रीकांत वार्ष्णेय, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. अजय कुमार, शमशाद, सेठपाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button