शामली

नालों की सफाई न होने से बिजली घर मार्ग कीचड़ से लबालब, ग्रामीणों का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। देहात क्षेत्र के बिजली घर मार्ग पर नालों की नियमित सफाई न होने के कारण भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी और कीचड़ फैल जाने से  लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से समस्या झेल रहे मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को हंगामा व प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से निस्तारण की मांग की है।प्रदर्शन में शामिल सालिम, सोयब, मोनू, आरिफ, प्रवेज, नसीम, नफैदीन, मामूदीन, कालू, नदीम, सोहेल सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र के नालों की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। इसके चलते मामूली बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। दो दिन पूर्व हुई बरसात के बाद सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों  ने बताया कि कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी गंदगी के बीच होकर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे हादसे और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान और विकासखंड स्तर के अधिकारी समस्या के समाधान को तैयार नहीं हैं।आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अंत में सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शामली से शिकायत कर बिजली घर मार्ग पर नालों की सफाई कराने और सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button