शामली
प्रथमीकी के आधार पर बिना न्यायालय के आदेश दहेज का सामान उठाने पहुंची हरियाणा पुलिस ग्रामीणों के विरोध पर दबे पांव बैरंग लौटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत शामली शामला के मजरा नया गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, बुधवार समय करीब 5बजे शाम को थाना घरौंडा, जिला करनाल (हरियाणा) की पुलिस पर बिना किसी न्यायालयीय आदेश के लड़के पक्ष के घर से दहेज का सामान उठवाने पहुंच गई आरोप है कि पुलिस द्वारा लड़के पक्ष पर डरा धमकाकर लगातार घर में रखा दहेज का सामना उठवाने का प्रयास किया जा रहा था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने लड़के पक्ष को दबाव में लेकर घर का सामान भरकर ले जाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सामान उठाने का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मीडिया और पुलिस को देखकर हरियाणा पुलिस तथा लड़की पक्ष के लोग मौके से वापस लौट गए।जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के गांव शामली शामला के मजरा नया गांव निवासी सुभाष पुत्र सुरेश की शादी करीब सात वर्ष पूर्व थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव फरीदपुर, जिला करनाल निवासी मंजू पुत्री धर्मपाल के साथ हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक छह वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री शामिल है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते बहु द्वारा सास-ससुर के साथ दुर्व्यवहार शुरू हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन बढ़ गई।जिसके चलते 23 अगस्त 2023 को महिला अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद महिला द्वारा पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए थाना घरौंडा में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी मामले के नोटिस को लेकर हरियाणा पुलिस नया गांव पहुंची थी, जहां दहेज का सामान उठाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
फिलहाल मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि आखिर हरियाणा पुलिस नियमों को तक पर रखकर बिना किसी न्यायालय के आदेश इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे सकती है स्थानीय स्तर पर यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


