गोड्डा

झामुमो के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने किया प्रेसवार्ता

दो फरवरी दुमका में होने वाले स्थापना दिवस में गोड्डा से होगी रिकॉर्ड भीड़ : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। स्थानीय एक होटल में देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। झामुमो के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि आगामी 2 फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गोड्डा जिला से रिकॉर्ड भीड़ जाएगी। इसके लिए झामुमो परिवार गोड्डा की ओर से तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पिछले बार भी जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला दुमका पहुंचा था। इस बार भी अपने ही भीड़ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पूरी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि इस बार के झारखंड स्थापना दिवस पर इतनी भीड़ होगी के अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के लिए जो काम किया है। उनकी नियत सोच और गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काफी संख्या में भीड़ होगी। इस दौरान जिला सचिव वासुदेव सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अंसारी, राजकुमार दास, सुमन कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, प्रीतेश नंदन, विकास मुर्मू, अजीमुद्दीन, प्रशांत कुमार, मदन मंडल, सत्नारायण मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button