यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया हंगामा….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- UGC बिल के खिलाफ हापुड के भाजपा कार्यालय पर करणी सेना और हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया । करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। भारी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता यूजीसी कानून के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूजीसी कानून को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च निकाला । बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया। यूजीसी कानून को लेकर करणी सेवा के कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
यूजीसी कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार की सुबह करणी सेवा के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यालय के परिसर में धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बातचीत करते हुए बताया कि यूजीसी कानून जब तक वापस नहीं होगा। हम ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस कानून को वापस ले वरना बड़े आंदोलन होंगे।


