बोकारो

14 फरवरी को भाकपा माले का कसमार प्रखंड सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड शकूर अंसारी के नेतृत्व में गंगाधर महतो, राजू महतो,मृत्युंजय महतो एवं सगीर अहमद की एक टीम कसमार,नावाडीह, कोटो गाढ़ा, पाडी एवं शंकर डीह,कर्मा गांवों में पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करके सदस्यों की आम राय से दिनांक 14 फरवरी 26 को कसमार में प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। कामरेड शकूर अंसारी ने बताया कि कसमार में सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन को औने पौने रेट पर अधिग्रहीत कर रही हैं,विशेष कर गैर मजरूआ जमीन जिस पर
किसानों के बाप दादा के समय से अब तक कब्जा चला आ रहा है को जबरन अधिग्रहीत किया जा रहा है,प्रतिदिन सैंकड़ों भारी वाहनों के आवागमन से आम जनता को भारी डस्ट और जाम का सामना करना पड़ रहा है,दूसरी ओर इन कंपनियों में सारे कुशल और अकुशल मजदूर बाहर से आयात किए जा रहे हैं। कंपनियों के लोगों से वार्ता करने पर तर्क देते हैं कि स्थानीय मजदूरों से छोटी मोटी बात पर आंदोलन करने का अंदेशा रहता है। कसमार बीडीओ के ऊपर बड़ी वित्तीय घोटाले का आरोप है,अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। घुस लेते हुवे रंगे हाथों कई सरकारी अफसर कर्मचारी पकड़े गए और जेल भी जा चुके है बावजूद इसके भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी ही हो रहा है। हमारी पार्टी जनता के इन मुद्दों के अलावे अन्य मुद्दों पर केंद्रित होकर बड़े जन आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी। इन बैठकों में नित्यानंद महतो, उमा शंकर महाराज,संजय सहार,साहबान अली,सुरेश गंझू,प्रदीप कुमार गंझू,लखन गंझू,कृपा कुमारी,अणिमा कुमारी,चरखी देवी,लिल मणि देवी,रानी देवी, राजों बाला देवी,बिजली देवी शामिल थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button