एल आई सी अभिकर्ताओं का वनभोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारतीय जीवन बीमा निगम, सेक्टर 4, शाखा 1 के नंम्बर वन एसबीए डीईओ संतोष कुमार के अभिकर्ता ग्रुप का वन भोज सह मिलन समारोह सीटी पार्क में धूमधाम से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि शाखा 1 के प्रबंधक राज किशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक सेल अमित ठाकुर थे।मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों के दिलों में है,हमारा लक्ष्य हर भारतीय का सेवा करना है।अमित ठाकुर ने कहा कि यह शाखा का नं 1 अभिकर्ता समुह है।वरीय अभिकर्ता गंगेश कुमार पाठक ने कहा कि जहाँ रिश्तेदार भी अपनों को छोङ जाते है, वहाँ भारतीय जीवन बीमा निगम खङा हो जाता है।उपस्थित अभिकर्ताओं में मुख्य रुप से नवीन कुमार,सौरभ कुमार, विजय सिंह,एस के चौरसिया,मनोज कुमार झा,डाॅं अशोक पांडे,रुबी देवी,ज्योति देवी,रीना कुमारी, पुजा देवी,पी के पांडे,नन्दलाल महतो,सुरेश कुमार,संजय कुमार मिस्त्री,बिमला कुमारी, राज कुमार सिंह,अनिता कुमारी, धनंजय गोप,कृष्णा मुरारी, लक्ष्मी देवी,अनिल वर्मा,विनोद कुमार वर्मा आदि अन्य थे।अंत में धन्यवाद् ज्ञापन वरीय अभिकर्ता डाॅं अशोक पांडे ने की।सभी ने वन भोज का आनंद उठाया।



