रांची
सीएम से की मुलाकात, दूरभाष पर दी संवाद कर की सराहना
Met the CM, communicated with him over the phone and praised him.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सीएम हेमन्त सोरेन स मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, नई पुस्तक “करुणा : द पावर ऑफ कंप्लशन” तथा बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया। राकेश सेंगर ने ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बाल मजदूरी के खिलाफ किए जा रहे कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर कैलाश सत्यार्थी से संवाद कर बच्चों के कल्याण और अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मनोज कुमार भी उपस्थित थे।



