महाराष्ट्र में नई हलचल
उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा, अजित दादा की सीट से लड़ेंगी उपचुनाव ?

मुंबई : एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री नरहरि जिरवाल ने गुरुवार को बताया कि जनता चाहती है कि सुनेत्रा पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए राजनीतिक शून्य को भरने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव महायुति सरकार के सामने रखने वाली है।
कैबिनेट में शामिल करने की मांग तेज
एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री नरहरि जिÞरवाल ने गुरुवार को बताया कि जनता चाहती है कि सुनेत्रा पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। सूत्रों के अनुसार, ठउढ के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने आंतरिक सलाह-मशविरे के तहत सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। सूत्रों ने आगे कहा कि पूरी संभावना है कि सुनेत्रा पवार अजित पवार द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस प्रस्ताव में सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री के रूप में शामिल करना शामिल होगा। एनसीपी नेताओं के प्रस्ताव और भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से भी मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों ने आगे कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल इस चरण के दौरान ठउढ को चलाने में नेतृत्व कर सकते हैं। एनसीपी (एसपी) के साथ संभावित विलय पर चर्चा बाद के चरण में होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि अजित पवार नगर निगम चुनावों के बाद से ही विलय के संबंध में एनसीपी (एसपी) के साथ बातचीत कर रहे थे। टेबलटॉप हवाई पट्टी के किनारे से महज 200 मीटर की दूरी पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पवार और विमान में सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
दो ठउढ गुटों के विलय के सवाल पर, जिरवाल ने कहा, ”दोनों गुट पहले से ही साथ हैं। सभी को एहसास हो गया है कि बिखरे रहने का कोई मतलब नहीं है और उन्हें साथ रहना होगा।” अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) राज्य में इखढ और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का एक घटक है।
महायुति के समीकरण-अजित पवार की एनसीपी वर्तमान में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। एनसीपी नेताओं के जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव औपचारिक रूप से रखने की उम्मीद है।
हादसे की पृष्ठभूमि-गौरतलब है कि अजित पवार और चार अन्य लोगों की जान बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में चली गई थी। टेबलटॉप रनवे के पास हुए इस हादसे ने महाराष्ट्र की सत्ता के समीकरणों को हिला कर रख दिया है।



