बागपत
बाम गांव में निषाद पार्टी की बैठक, बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : विधानसभा बड़ौत के गांव बाम में आज निषाद पार्टी की एक संगठनात्मक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों के साथ मजबूती से आगे बढ़ने और निषाद पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहेगा। महिलाएं भी पूरी ताकत के साथ संगठन के लिए काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष विजय पांचाल, जिला महासचिव सत्यवान उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु कश्यप, बाबू कश्यप प्रधान (रछाड़) सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



