सर्व कामना सिद्ध संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शनिवार को शहर के काका नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीरामदूत हनुमान सेवा समिति द्वारा भीष्मा द्वादशी के अवसर पर सर्व कामना सिद्ध संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से पहुंचे सैकडों श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर धर्मलाभ उठाया।
शनिवार को यज्ञ का आरंभ सवेरे 8 बजे किया गया, जो शाम 5 बजे तक चला। यज्ञाचार्य पंडित संजय शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। उन्होने बताया कि त्रेता युग में राजा दशरथ संतान प्राप्ति के लिए ऋषि वशिष्ठ पास पहुंचे और बोले के सूर्यवंशी को पुत्रवान करो। तब गुरू वशिष्ठ ने श्रंृगी ऋषि के माध्यम से पुत्र कामेष्ठि यज्ञ कराया। पूर्णाआहुति के बाद अग्निदेव चरू लेकर प्रकट हुए। वह चरू दशरथ जी ने तीनों रानियों को बराबर बराबर बांट दी। इसके फल स्वरूप तीनों रानियों के यहा चार पुत्रों का जन्म हुआ। रानी कौशल्या के राम आये, रानी सुमित्रा के लक्षण, शत्रुघन आये, रानी कैकेयी के भरत आये। यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर मोहित, शुभम, शिखा, संदीप, मानवेन्द्र, हरेन्द्र, पारूल, सिया, वंदना, श्वाती, पेरणा, रीना, अंजलि आदि मौजूद रहे।


