गोड्डा

एस आर पब्लिक स्कूल का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के तियोडीह गांव स्थित एस आर पब्लिक स्कूल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का
मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव, अतिविशिष्ट अतिथि वैद्यनाथ उरांव, एसडीएम गोड्डा विभिन्न खेल के सचिव सुरजीत झा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह, विद्यालय के संस्थापक खिरधारी महतो, निदेशक सरवन कुमार महतो, प्राचार्य आरती कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मंत्री और एसडीओ की ओर से उदगार व्यक्त करते हुए छात्रों को नियमित शिक्षा के अलावा अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने की बात कही गई। पढ़ाई के अलावा खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधि के बारे में कहा गया।
एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया गया। देश भक्ति गीतों के अलावा अलग-अलग गीतों एवं डिजिटल दुनिया से जुड़े फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप आदि से होने वाले प्रभाव पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित अभिभावकों के अलावा ग्रामीणों की ओर से काफी सराहा गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। जबकि कार्यक्रम के दौरान वेलकम सोंग, तेरी मिट्टी में मिल जावा डांस, झूमर डांस बेटी बचाओ ग्रुप डांस, संथाली डांस, पंजाबी डांस, सेवा तेरा डांस, देश भक्ति डांस, सोशल मीडिया एक्ट, क्लास नर्सरी के बच्चों का डांस, स्पीच के अलावा 24 आइटम की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।
विद्यालय में शैक्षणिक और सुरक्षा का व्यापक माहौल : श्रवण
विद्यालय निदेशक श्रवण महतो ने कहा कि एस आर पब्लिक स्कूल में बच्चों को शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया जाता है। अभिभावकों के सहयोग से पहले बालकों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। अब गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें सारा मैनेजमेंट महिलाओं का होगा। इस दौरान अमिता बागे, कुंदन कुमार सत्यकाम, कृष्ण प्रसाद मंडल, पवन देव झा, निलेश कुमार, प्रीतम पोद्दार, अशोक मुर्मू, ब्रजकिशोर कुमार, मैथ्यूस बासकी, गीता मिंज, ससमिता सिंह, मालती मिस, नीलम कुमारी अमृता कुमारी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button