बरेली

हमारी संस्कृति हमारी एकता का उत्सव विराट हिन्दू धर्म सम्मेलन बड़ी ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मॉडल टाऊन बरेली में इंद्रा पार्क में विराट हिन्दू सम्मेलन कल 29 जनवरी गुरुवार को सम्पन्न हुआ।
जिसमें बरेली के  हिंदू सनातनी समाज ने  बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
मुख्य अतिथि परम पूज्य 1008 महा मंडलेश्वर स्वामी श्री उमाकान्तनंद, जूना अखाड़ा हरिद्वार,मुख्य वक्ता आर आर एस एस के सह  प्रांत प्रचारक विनोद भाई , मातृ शक्ति दीप्ति भारद्वाज,अध्यक्ष रवि छाबड़ा, कार्यकम संजोयक पूर्व उप सभापति अतुल कपूर आदि उपस्थित मंचसीन थे। कार्यकम का संचालन धीरज सेठी ने किया।
मातृ शक्ति इंदु चावला द्वारा   महिलाएं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूज्य महा मंडलेश्वर श्री उमाकांत जी एवं अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने पंजाबी महासभा की मनीषा आहुजा,हरि मंदिर महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा वा उनकी टीम के सदस्यों, पंजाबी कल्याण समिति के सतीश लुनियाल,पंजाबी सेवा समिति की सदस्यों,डॉ विनोद पगरानी,विमल भारद्वाज आदि को स्मृति चिन्ह भेंट प्रदान किए गए।
मीडिया प्रभारी गोविन्द तनेजा ने बताया कि इस विशाल धर्म सम्मेलन में हमारी चेतनाओं तथा धर्म एवं संस्कृति के प्रति हमारी पीढ़ी में घटते हुए रुझान को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु, सनातन संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन के प्रति हम सबको जागृत करने के लिए इस हिन्दू धर्म सम्मेलन का  आयोजन किया  गया।
मुख्य वक्ता विनोद भाई द्वारा पंच परिवर्तन का विस्तार से वर्णन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशाल संकीर्तन यात्रा के रूप में प्रातः 10:00 बजे श्री हरि मंदिर से हुई ,इस विशाल शोभा यात्रा का जगह जगह पंजाबी समाज द्वारा स्वागत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button