कैराना
युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट
जान से मारने की धमकी का आरोप, चार सगे भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम दभेड़ीखुर्द में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों द्वारा एक युवक के साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार सगे भाईयों के नामजद कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित आवेश पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम दभेड़ीखुर्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विगत 28 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने मकान की गैलरी में बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के बच्चे गैलरी के सामने खेलते हुए आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। बच्चों को मना करने पर कुछ समय बाद वाकिल, आशु, आवेश और राकिब पुत्रगण वादिल हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। जाते समय आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मामल चार सगे भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
