मथुरा

राया थाना क्षेत्र में खेत पर जा रहे ग्रामीण को गोली मार कर घायल किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरिया की गढ़ी में देर रात खेत पर जा रहे ग्रामीण को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर घायल को आगरा रैफर कर दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव हरिया की गढ़ी निवासी कुंवरपाल सिंह (60) रात के समय अपने खेत पर जा रहे थे। खेत के पास अज्ञात हमलावरों ने कुंवरपाल को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन ग्रामीण को गोली क्यों मारी, यह जानकारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगाें को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण को छाती और पैर में गोली लगी है। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर देगी। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button