शामली
गला काटने का आरोप, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में एक व्यक्ति के गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार को 112 पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी श्याम निवासी करीब 40 वर्षीय विनोद पुत्र रामकिशन अपने घर में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। बताया गया कि उसके गले पर चारा काटने वाली दरांती से वार किया गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।घायल विनोद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को डायल 108 एंबुलेंस की सहायता से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—————–


