बरेली

बरेली में मिलेगा अंतरिक्ष का अनुभव, और समुद्री दुनिया भी देख सकेंगे लोग

 मिलीं तीन बड़ी सौगातें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। शहर को इस साल के अंत तक स्पेस म्यूजियम, मरीन पार्क और नक्षत्रशाला की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। रामगंगानगर परियोजना के सेक्टर आठ में साइंस पार्क और नक्षत्र शाला के लिए 5.33 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
जिसमे पता चलेगा कि हमारा ब्रह्मांड कैसा है, समुद्री जैव विविधता कैसी होती है, और अंतरिक्ष में उपग्रह कैसे काम करते हैं। यह सब देखने और समझने का सपना अब बरेली में ही साकार हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ  कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। शासन स्तर से बीडीए को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। बीडीए प्रशासन के अनुसार, रामगंगानगर परियोजना के सेक्टर आठ में आधुनिक तकनीक से लैस तीनों पार्कों का निर्माण बीडीए और प्रदेश सरकार मिल कर कराएंगे।
बीडीए प्रशासन के अनुसार, स्पेस म्यूजियम उपग्रहों और रॉकेटों के साथ ही अंतरिक्ष से संबंधित शोध की जानकारी देगा। नक्षत्रशाला में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों को समझने में आसानी होगी। ब्रह्मांड  के रहस्यों को दिखाने के लिए टू-डी और थ्री-डी शो का सहारा लिया जाएगा। इससे नक्षत्रशाला में आने वाले अंतरिक्ष का अनुभव कर सकेंगे।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि साइंस पार्क के लिए हम कदम आगे बढ़ा चुके हैं। अन्य दो प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही जरूरी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि इस साल के आखिरी तक हम तीनों प्रोजेक्ट आमजन को समर्पित कर दें। हमारा उद्देश्य है कि महानगरों की तरह बरेली की युवा पीढ़ी भी तकनीक के इस दौर में आगे बढ़े। यहां के युवा खुद को किसी से पीछे न पाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button