बरेली

सीबीएचआई टीम ने स्वास्थ्य इकाइयों का किया भ्रमण

गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                 
बरेली : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ़ हेल्थ इंटेलिजेंस (सीबीएचआई) की टीम ने 28 से 30 जनवरी के मध्य जनपद बरेली की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने संचारी एवं गैर-संचारी रोगों से संबंधित आँकड़ों के संकलन एवं गुणवत्ता की समीक्षा की और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सीबीएचआई टीम में श्रीमती दीक्षा सचदेवा, उप निदेशक, सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ़ हेल्थ इंटेलिजेंस (सीबीएचआई), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, के साथ कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह एवं शेष कुमार मौर्या शामिल थे। टीम के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सीबीएचआई के निर्धारित प्रारूप के अनुसार संचारी एवं गैर-संचारी रोगों से संबंधित गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों के संकलन की स्थिति का आकलन करना था।
भ्रमण के दौरान टीम ने जिला अस्पताल, 300 शैय्या विशिष्ट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी, साही एवं भमौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान सीबीएचआई के निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त हो रहे डेटा की समीक्षा की गई ।
कार्यक्रम में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, एडीएसआईसी जिला अस्पताल डॉ अजय मोहन अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक, रेजिडेंट चिकित्सक, जनपद की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button