पाकुड़

काकरबोना में अवैध आधार नवीकरण के आरोप में CSP संचालक गिरफ्तार

CSP operator arrested in Kakarbona for illegal Aadhaar renewal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ग्राम काकरबोना स्थित CSP संचालक मोस्ताक शेख को अवैध आधार नवीकरण/सुधार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान आधार नवीकरण/सुधार संबंधी उपकरण जब्त किए गये। पुलिस ने बताया कि मोस्ताक शेख ने स्वीकार किया कि उसका भाई सब्बीर शेख, जिसके पास जिला साहेबगंज एवं पटना का आईडी है, उसी आईडी का उपयोग कर आसपास के गांवों के लोगों का आधार नवीकरण/सुधार कर रहा था। जिला परियोजना पदाधिकारी UIDAI कार्यालय रितेश कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और मोस्ताक शेख को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button