खैरथल

शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस ने गाँधी जी को किया याद 

गाँधी व्यक्ति का नाम नही एक विचार धारा :बलराम यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बलराम यादव ने महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने कहा गाँधी एक व्यक्ति का नाम नही एक विचार धारा है जिसे मिटाया नही जा सकता
कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साहून खान, फतेह मोहम्मद, मेहरदीन खान, अभिषेक हेडाऊ, ओमवीर रहिसा, गिरीश लोढ़ा, मनोज बुराडिया सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button