पाकुड़

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक अंकेक्षण के तहत मुद्दों का तत्काल समाधान

Block level public hearing programme organised, issues under social audit resolved immediately

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड पाकुड़ सभागार में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रमुख हैदर अली, सुमित कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजित कुमार टुडू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरोबानी सोरेन, महिला स्वय सहायता समूह के प्रतिनिधि मोहन मुर्मू और ग्राम प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जनसुनवाई के दौरान प्रखंड के 11 पंचायतों में पहले से आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जूरी सदस्यों ने कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया, जबकि अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को जिला स्तर पर अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर कुल वसूली ₹54,659 की गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण मनरेगा जैसी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को दर्शाने वाला दर्पण है, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन की सफलता और चुनौतियाँ स्पष्ट रूप से सामने आती हैं। कार्यक्रम में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और मुखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button