वार्ड 7 से हरेंद्र चौहान के घर से पार्षद प्रत्याशी होंगे चुनावी मैदान में
Councilor candidate from Ward 7, Harendra Chauhan's home, will be in the electoral fray.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद के लोयाबाद वार्ड 7 से झामुमो नेता हरेंद्र चौहान ने घोषणा की है कि इस बार पार्षद पद के लिए उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव में उम्मीदवार होगा। यह जानकारी उन्होंने अपने लोयाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
हरेंद्र चौहान ने कहा कि पूर्व पार्षद नंद दुलाल सेनगुप्ता के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाने का लक्ष्य रखा गया है। नंद दुलाल सेनगुप्ता ने भी हरेंद्र चौहान के परिवार के उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में जनता का जो प्यार और आशीर्वाद पाया, उसके लिए वे कृतज्ञ हैं, उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक दौर में केवल ईमानदारी और नेकी से काम चलाना संभव नहीं है, इसके लिए अर्थबल और जनबल दोनों जरूरी हैं। उन्होंने यह भी माना कि विकास की गति अपेक्षित नहीं रह पाई है। हरेंद्र चौहान जैसे युवा नेता, जिनका समाज में मजबूत पकड़ है और जो गरीबों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, उनके परिवार के उम्मीदवार के पार्षद बनने से क्षेत्र का विकास और बेहतर होगा।
इस मौके पर पार्षद नंद दुलाल सेनगुप्ता, हरेंद्र चौहान, गीता सिंह, पलटू सिन्हा, मन्नू सिंह, छत्रपाल चौहान, शक्ति सिंह, विजय पासवान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



