पाकुड़

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है कमी

District Road Safety Committee meeting held, awareness about road safety and traffic rules can reduce accidents

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के क्षेत्र में पाकुड़ जिले ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागीय टीम को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। iRAD एवं eDAR पोर्टल पर अनिवार्य प्रविष्टि के निर्देश बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बीमा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दुर्घटना का विवरण अनिवार्य रूप से iRAD पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सड़क दुर्घटना से संबंधित समस्त आवश्यक विवरण eDAR पोर्टल में दर्ज करते हुए फॉर्म संख्या 1 से 10 तक समयबद्ध रूप से पूर्ण कर सबमिट किया जाए, ताकि घायल अथवा मृतक के आश्रितों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदत्त मुआवजा राशि समय पर उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती उपायुक्त ने बताया कि लिट्टीपाड़ा के चितलो फाम क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक पाई गई है, जिसे भविष्य में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मृत्यु दर के आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को ठोस एवं बहुस्तरीय उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें। उन्होंने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा अनमोल जीवन की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, डीएसपी अजय आर्यन, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, सभी अंचलाधिकारी, खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, सभी थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button