बरेली

बढ़ती महंगाई की चुनौतियों पर टिकी नजर, व्यापारियों और उद्यमियों को राहत की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर व्यापार जगत के साथ-साथ उद्यमियों की निगाहें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हुई हैं। बढ़ती महंगाई, कच्चे माल की लागत में इजाफा और ऑनलाइन कारोबार की बढ़ती चुनौती ने स्थानीय व्यापारियों और छोटे उद्यमियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
ऐसे में आगामी बजट से उन्हें बड़ी राहत की उम्मीद है। व्यापारियों और उद्यमियों का मानना है कि यदि सरकार इस बार बजट में जमीनी स्तर पर काम कर रहे छोटे व्यापार, स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर को प्राथमिकता देती है, तो इससे न केवल बाजारों में रौनक लौटेगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
आईआईए पूर्व चैप्टर चेयरमैन पीयूष अग्रवाल ने बताया कि  छोटे उद्योगों के लिए पूंजी और भूमि की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या है। बैंक ऋण की प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली होती है। बजट में यदि उद्यमियों के लिए आसान लोन, ब्याज में छूट और टैक्स में राहत दी जाती है तो नए उद्योग स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे रोजगार भी बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button